Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संचालित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर रायपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस टीमों ने 30 स्पा सेंटरों पर दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया।पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के लिए तीन महिला सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में टीमें गठित की गई थीं। सभी टीमों ने एक साथ अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान थाना डीडी नगर क्षेत्र अंतर्गत एलिना स्पा सेंटर तथा थाना पंडरी क्षेत्र अंतर्गत अंबुजा मॉल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक सामान मिलने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में मौजूद कर्मचारियों और संचालकों से पूछताछ की। दो सेंटरों से मिले आपत्तिजनक सामान को पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन सेंटरों में नियमों के अनुरूप गतिविधियां संचालित हो रही थीं या नहीं।

 रायपुर के स्पा सेंटरों में आखिर क्या चल रहा? 3 महिला ACP ने अपनी टीम के साथ मारा छापा

हिंगोली -महाराष्ट्र के हिंगोली में आज शनिवार को एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वाकया खटकाली बायपास इलाके में हुई। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 40 साल के अमोल विठ्ठलराव गंगलवाड के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच उन्होंने खटकाली रेलवे फ्लाईओवर के पास पूर्णा से अकोला जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।बताया जा रहा है कि अमोल गंगलवाड ने यह कदम पुलिस की खाकी वर्दी पहने हुए उठाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाने के निरीक्षक देवेंद्रसिंह ठाकुर, सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक मस्के, पुलिस सब-इंस्पेक्टर संजय मार्के, शेख अजमत समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

चलती ट्रेन के सामने कूद गया सब-इंस्पेक्टर.. टुकड़ों में बिखरी लाश

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस पर 126 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। वहीं उनके खाते में नगद रुपये  भी ट्रांसफर किये। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के लिए 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए। समारोह में राज्य खेल अलंकरण प्राप्त खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के साथ ही 540 अन्य खिलाड़ियों को भी नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपए की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।इस दौरान सीएम साय ने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ी का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसकी सफलता से पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ता है।

सीएम  साय ने 126 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

कोंडागांव में पत्नी और चाचा से झगड़े के बाद पति नशे में हाईवोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 150 फीट की ऊंचाई पर करीब 2 घंटों तक बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद युवक नीचे उतरा।युवक का नाम संतोष कोर्राम (32) है। वह नशे का आदी है। करीब 2 साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी साली से दूसरी शादी कर ली। संतोष मजदूरी करता है। समझाने के बाद उसने दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने की बात कही। घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक डोंगरीपारा निवासी संतोष कोर्राम का पत्नी और चाचा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकला और पास ही स्थित 400 केवी हाईवोल्टेज लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

पत्नी से झगड़े के बाद बिजली टावर पर चढ़ा पति
महाराष्ट्र में पतंग उड़ाते -उड़ाते एक युवक खुद हवा में उड़ने लगा। तेज हवा के झोंके में बड़ी पतंग के साथ युवक भी डोर के सहारे हवा में 30 फीट ऊपर पहुंच गया. कुछ देर तक वह हवा में झूलता रहा फिर हवा धीमी होने पर नीचे आया। यह घटना महाराष्ट्र सोलापुर जिले के वावड़ी महोत्सव के दौरान हुई. यहां एक पतंग महोत्सव के दौरान युवक बड़ी पतंग उड़ा रहा था तभी तेज हवा के साथ वह भी डोर के सहारे ऊपर उठ गया. तेज हवा में युवक बड़ी पतंग के साथ करीब 25- 30 फीट ऊपर हवा में उठ गया. और कुछ देर तक ऊंचाई पर झूलता रहा लोगों ने देखा तो चिल्लाने लगे और पतंग की डोर को खींचकर उसे नीचे लाया गया.। सोलापुर के निमगांव में होने वाले बावड़ी महोत्सव की परंपरा करीब 200 साल पुरानी बताई जाती है यहां पारंपरिक तरीके से बडी पतंगे उड़ाई जाती है.
महाराष्ट्र में एक युवक पतंग उड़ाते हुए खुद हवा में उड़ गया

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ‘एक दुनिया, एक मानवता’ कार्यक्रम को मोहन भागवत को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ऐसे समाज में काम कर रहा हूं, जो परंपरागत रूप से यह कहता है कि धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक है. सत्य एक है और मानवता उसी सत्य की उपज है. इसलिए मानवता एक है. सत्य एक है,लेकिन उसे अलग-अलग तरीकों से बताया और समझाया जाता है. क्योंकि हम मनुष्य अपने अनुभवों और अपनी सीमाओं के कैदी हैं.उन्होंने बताया कि हम इंसान हैं और कम से कम सात रंग देखते हैं. मैं एक वेटरिनरी डॉक्टर हूं, मुझे कुत्तों के बारे में पता है. कुत्ते सिर्फ काले और सफेद रंग देखते हैं. अब आप कुत्ते को दुनिया के बारे में कितना भी समझाएं, वह उसे हमारी तरह कभी नहीं समझ पाएगा. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कुत्ते का अनुभव.असत्य है. उसने जो देखा है, वह उसके लिए वास्तविक है. उसी तरह एक इंसान के रूप में सात रंगों को देखना और उसका अनुभव करना भी हमारे लिए सत्य है. लेकिन हम सभी एक ही चीज का अनुभव कर रहे हैं, जो उस सत्य पर आधारित है.

मुसलमानों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं, , न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

अंबिकापुर। कांग्रेस नेता गुरु प्रीत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी पर कथित रूप से 15 से 20 बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में कांग्रेस नेता गुरु प्रीत सिंह सिद्धू घायल हो गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है।बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में पहुंचे युवकों ने कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। हमले में गुरु प्रीत सिंह सिद्धू को चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमले के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस भी सतर्क है।

अंबिकापुर में कांग्रेस नेता और पत्नी पर हमला, 15-20 बदमाशों पर आरोप

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments