Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में  माता-पिता और बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 18 साल का युवक सुसाइड करने के इरादे से पहाड़ी पर पहुंचा था।पिता उसे चट्टान से पीछे खींचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए। पति और बेटे की मौत अपनी आंखों के सामने देखने के बाद मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई।घटना तिसगांव इलाके के खावड्या पहाड़ की है। लड़का सुसाइड क्यों करने पहुंचा था इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।हालांकि तिसगांव के पूर्व सरपंच का दावा है कि सुसाइड करने वाला लड़का आईफोन लेना चाहता था

एक के बाद एक पहाड़ से गिरे बेटा-पिता और मां
बरेली के अनिरुद्धपुर गौ दिया गांव में ‘ऑनर किलिंग की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घर की कथित ‘इज्जत’ की खातिर एक सगे चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. सबूत छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया था. पुलिस ने आरोपी चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जिला कारागार भेज दिया है.पुलिस को अनिरुद्धपुर गौदिया में एक युवती की मौत होने और परिजनों ने शव को खेत की जमीन में दबाए जाने की सूचना मिली तो  जांच पड़ताल शुरू की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मजिस्ट्रेट के सामने खेत की खुदाई की गई पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाया

.दुपट्टे सेभतीजी का घोंटा गला, पैर में ठोकीं 6 कीलें ………

रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब घर में लोहे के तार पर कपड़े सुखाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि लोहे के तार में करंट प्रवाहित हो गया था। कपड़ा सुखाने के दौरान महिला तार के संपर्क में आई और करंट लगने से उसकी हालकरंट की चपेट में मां-बेटे की मौतत गंभीर हो गई।मां को करंट की चपेट में आया देखकर उसका बेटा उसे बचाने के लिए दौड़ा। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई जिससे  आसपास के लोग मौके पहुंच गए ..

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

ओडिशा के बोलांगीर जिले में 40 वर्षीय संतोष खारसेल की हत्या कर सिर धड़ से अलग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी शत्रुघ्न साहू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि साहू ने संतोष को खाना खाने के बहाने बुलाया और हत्या के बाद शव तालाब में फेंक दिया, जबकि सिर पूजा कक्ष में छिपा दिया. मृतक  बोलांगीर ज़िले के तुसुरा पुलिस थाना क्षेत्र के तेबदमुंडा गांव के रहने वाला था .पुलिस का दावा है कि हत्याकांड को अंजाम पत्नी को वापस पाने के लिए दिया गया. जांचकर्ताओं को शक है कि यह अपराध नरबलि और तंत्र-मंत्र से जुड़ा हो सकता है.

पत्नी को वापस पाने के लिए नरबलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पिछले तीन दिनों से दिल्ली प्रवास पर थे। आज वे दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और मुलाकातें हुईं। अब रायपुर वापसी के बाद वे राज्य से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।वे दोपहर करीब 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 3:40 बजे लाभांडी स्थित कंवर भवन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लौटेंगे रायपुर

मुंगेली कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरटापू मोतिनपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान टेढ़ाधौरा निवासी पीयूष सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मुगेली  युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नागपुर के एक अस्पताल में “स्वादयुक्त ऑक्सीजन” की एक अनोखी अवधारणा को दर्शाने वाले एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और दर्शक जिज्ञासा, मनोरंजन और अविश्वास की मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऑक्सीजन थेरेपी को अधिक सुखद अनुभव बनाने का यह प्रयास देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो रहा है नागपुर की ब्लॉगर एंजेल पीटर द्वारा ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में अस्पताल मरीजों के लिए फ्लेवर्ड ऑक्सीजन की शुरुआत करते हुए दिखाया गया है। इस अनोखे विचार ने तुरंत दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह अवधारणा कैसे काम करती है और “फ्लेवर्ड ऑक्सीजन” का वास्तव में क्या अर्थ है।

नागपुर के एक अस्पताल में दिया जा रहा है स्वादयुक्तऑक्सीजन

राजधानी दिल्ली में आने वाले समय में 100 मंजिला तक की गगनचुंबी इमारतें देखने को मिल सकती हैं। केंद्र सरकार   की ओर से गुरुवार को जारी दिल्ली मास्टर प्लान 2047 दिल्ली मास्टर प्लान  में ऊंदिल्ली में भी जल्द देखेगे अब 100 मंजिला गगनचुंबी ची इमारतों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। इससे राजधानी की मौजूदा स्काईलाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मास्टर प्लान में दिल्ली के शहरी विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ जमीन के बेहतर इस्तेमाल और वर्टिकल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है। इसके तहत आने वाले वर्षों में शहर में ऊंची इमारतों के निर्माण का रास्ता खुल सकता है। अभी दिल्ली की पहचान अपेक्षाकृत कम ऊंचाई वाली इमारतों और सीमित ऊंचाई वाले शहरी ढांचे के लिए रही है।

दिल्ली में देखने को मिलेगी 100 मंजिला इमारते

रक्षाबंधन के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को प्रदेश में सार्वजानिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभागकी ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के साथ-साथ कोषालय और बैंकों में भी अवकाश रहेगा।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राज्य शासन ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में कामकाज बंद रहेगा। अवकाश के कारण स्कूल-कॉलेज समेत अन्य सरकारी संस्थानों में भी नियमित गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

  • 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय यानी IGKV के पेपर लीक मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ बड़ा खुलासा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक प्रश्नपत्र दुर्ग के एक निजी कॉलेज से लीक हुआ था और इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया। मामले की जांच में पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, कवर्धा और बिलासपुर में दबिश दी है। पुलिस तकनीकी जांच के साथ मोबाइल फोन और चैट की पड़ताल कर रही है। इसी जांच के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले व्हाट्सएप पर पहुंचने की जानकारी सामने आई थी और परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
  • IGKV पेपर लीक मामला:दुर्ग के निजी कॉलेज से लीक होने का शक
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments