Homeछत्तीसगढ़श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

बेमेतरा:  बेमेतरा जिले में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया .नवागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास श्रद्धालुओं से भारी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में पिकअप सवार 13 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है.

 ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, कबीरधाम जिले के पीपरमाटी गांव के रहने वाले एक परिवार के सदस्य पिकअप वाहन में सवार होकर गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए रवाना हुए थे. वाहन में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे. इस दौरान प्रतापपुर के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वाहन में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालने में मदद की.

सड़क दुर्घटना में कुल 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. गंभीर रूप से घायल पांच लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. सभी घायलों को उपचार के लिए नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है. 05 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए कबीरधाम जिले के चन्द्रयान अस्पताल भेजा गया है.

हादसे की सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आ रही है। हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी.

गिरौदपुरी धाम सतनामी समाज का प्रसिद्ध धर्मस्थल है. यह छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है. महानदी और जोंक नदियों के संगम स्थल पर यह स्थान है. छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज के गुरु घासीदास के संस्थापक का यह जन्मस्थान है. यहां विश्व का सबसे बड़ा जैतखंभ है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments