कर्क-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह-से अधिक स्रोतों से आए प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको कुछ उलझन तो रहेगी, उससे बचने के लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत करें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं ना बढ़े, इसलिए आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें । आपकी आय बढ़ने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं। आपके कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं, इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा।
तुला –आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस में आप अपने उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय भी बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके। बुद्धि व विवेक से आप काफी कुछ पा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको किसी बात के लिए पछतावा होगा। संतान भी आपसे नाराज हो सकती है। आपके बिजनेस में जल्दबाजी में कोई डील फाइनल होगी, जो आपको समस्या दे सकती है। आप किसी नए वाहन को खरीद कर घर ला सकते हैं। आपको बड़ी सदस्यों की बातों को सुनना व समझना होगा। ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से आप बचें। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपकी संपत्ति में आज इजाफा होगा।
धनु –सर्वोच्च पद की प्राप्ति होगी। आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय न लें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप संतान को पूरा समय दें, उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं।
मकर-आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शान शौकत की वस्तु की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई समस्या हो सकती है। आपके जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालना होगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना हो, तो उसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।
कुंभ-आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने भाई की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नए स्रोतों से धन कमाएंगे। नौकरी में जुड़े लोगों को कोई समस्या हो सकती है। आप वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।
मीन –आज का दिन आपके लिए खर्च को लेकर परेशानी लेकर आ सकता है। आप दिखावे के चक्कर में न पड़ें। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको सोच समझ कर किसी योजना में धन लगाना होगा। यदि आप किसी योजना को फाइनल करने जा रहे थे, तो उसमें आपको कुछ समस्या आ सकती है। आपको अपने आसपास रख रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दायरा बढ़ेगा। कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।