Homeछत्तीसगढ़तिल्दा केशरवानी नगर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने अशोक केशरवानी

तिल्दा केशरवानी नगर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने अशोक केशरवानी

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा केशरवानी नगर सभा तिल्दा के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव में अशोक केशरवानी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए अशोक केशरवानी के अलावा किसी अन्य सदस्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

चुनाव प्रक्रिया केशरवानी महासभा के घनश्याम केशरवानी एवं रोहित केशरवानी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। चुनाव से पहले आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी और सदस्यों को नामांकन दाखिल करने के लिए आमंत्रित किया। सबसे पहले अशोक केशरवानी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया। निर्धारित समय सीमा तक दूसरा नामांकन नहीं आने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर महासभा के सुभाष केशरवानी, राजेंद्र केशरवानी, रामचंद केशरवानी, राजेश केशरवानी, रविंद्र केशरवानी, मीनू केशरवानी, सज्जन केशरवानी, दीपक केशरवानी, जवाहर केशरवानी, जुगल केशरवानी, रमेश केशरवानी तथा पूर्व अध्यक्ष महेश केशरवानी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अशोक केशरवानी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद अशोक केशरवानी ने समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। समाज के प्रत्येक सुख-दुख में शामिल होकर अपना दायित्व निभाएंगे और समाज उनके लिए सर्वोपरि रहेगा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments