Homeछत्तीसगढ़समृद्धि का प्रकाश, विकास का संकल्प और खुशियों से रोशन हो हर...

समृद्धि का प्रकाश, विकास का संकल्प और खुशियों से रोशन हो हर घर-आंगन : विकास कोटवानी

भाजपा के रायपुर जिला मंत्री ने धनतेरस एवं दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का किया आह्वान

तिल्दा-नेवरा। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के जिला मंत्री विकास कोटवानी ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों, युवा साथियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा हर घर-आंगन खुशियों के प्रकाश से जगमगाता रहे।

विकास कोटवानी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस एवं दीपावली केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देने वाले पर्व भी हैं। मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो और समाज से अज्ञान, निराशा एवं नकारात्मकता का अंधकार दूर हो।

उन्होंने कहा कि दीपावली के इस शुभ अवसर पर हम सभी को एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा को गति देने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

कोटवानी ने कहा कि हमारा संकल्प ऐसा समाज बनाने का होना चाहिए, जहां गरीब के चेहरे पर मुस्कान हो, किसानों को सम्मान मिले, युवाओं को रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर मिलें तथा मातृशक्ति आत्मनिर्भर और सशक्त बने। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों को मजबूत करने और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने अंत में कहा कि एक दीप खुशहाली के नाम, एक दीप राष्ट्र निर्माण के नाम और एक दीप विकसित भारत के संकल्प के नाम जलाएं। दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई खुशियां लेकर आए। उन्होंने एक बार फिर समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments