नकटी गांव के एमएम स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, टीवी, एचपी प्रिंटर और किचन का सामान भी ले उड़े।
रायपुर। जिले के नकटी गांव स्थित एमएम स्कूल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्कूल को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। चोर स्कूल परिसर में खड़ी एक कार और एक बाइक भी लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि चोरों ने स्कूल से टीवी, एचपी प्रिंटर सहित किचन में रखा सामान भी चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, चोर खाने-पीने का सामान भी अपने साथ ले गए। चोरी की इस वारदात से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल चोरी की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों की जानकारी जुटाई जा रही है।

