झांसी: झांसी जिले में एक जिंदा चूहे को बांधकर और उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है.
जानकारी के मुताबिक झांसी के चार युवक जिनेंद्र कुरेशी. जीशान कुरैशी. आरिफ आशिक कुरैशी और शफीक है. जो झांसी के ओरछा गेट कसाई मंडी इलाके के रहने वाले हैं . ने चूहे को पिंजरे में पकड़ा उसके बाद उसे रस्सी से बांधकर डंडे से पीटा और लोहे के गेट पर लटका दिया। इसी बीच एक युवक ने चूहे पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी चूहे की जलने से मौत हो गई.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया इसके बाद पुलिस ने चारों को पहचान कर कार्रवाई की पुलिस अधिकारी प्रिया सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही मामले को संज्ञान में लिया गया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता बीएस की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है .मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और एक की तलाश जारी है. BNS की धारा 325 जानवरों के साथ क्रूरता और उन्हें नुकसान पहुंचाने या करने के मामलों से जुड़ी है इससे दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है.

