तिल्दा-नेवरा। चोरी की वारदात में शामिल चोरों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने ग्राम सतभांवा स्थित मुर्गी फार्म हाउस से चोरी हुए सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और एलईडी टीवी को खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 41 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रवि वर्मा ग्राम सतभांवा में पार्टनरशिप में मुर्गी फार्म हाउस संचालित करते हैं। फार्म हाउस की सुरक्षा के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता रखा गया था। गत 7 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने फार्म हाउस में घुसकर 6 सीसीटीवी कैमरे, एक डीवीआर, एक एलईडी टीवी और एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते को चोरी कर लिया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तिल्दा-नेवरा थाने में अपराध क्रमांक 455/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।इस मामले में पुलिस ने ग्राम छपोरा के पूरन सिंह चैहान पिता राजकुमार चैहान उम्र 28 साल और साहिल धीवर पिता भोजराम धीवर उम्र 21 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ,,लेकिन चोरी के सामन उनसे बरामद नही कर पी थो ,उअरोपियो के जेल जाने के बाद भी पुलिस सामन खरीददार की तलाश करती रही .विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तिल्दा के असद ऑटो गैरेज में दबिश दी।
पूछताछ में वार्ड क्रमांक 10 निवासी रफीक मोहम्मद ने बताया कि ग्राम छपोरा निवासी राकेश वर्मा ने उसे चोरी का सामान कम कीमत पर बेचने के लिए दिया था। आरोपी ने चोरी का सामान होने की जानकारी के बावजूद उसे खरीदना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 सीसीटीवी कैमरे, एक डीवीआर और एक एलईडी टीवी, कुल कीमत लगभग 41 हजार रुपए का सामान बरामद किया। आरोपी रफीक मोहम्मद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।झा से उसे जेल भेज दिया गया..

