धमतरी। धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक ओंकार सोनवानी ने कंट्रोल रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक ओंकार सोनवानी डायल-112 में कार्यरत थे और कुरूद के बंगाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

