Homeछत्तीसगढ़पीएम के जन्मदिन पर छात्रों से दीये जलवाने पर सियासत

पीएम के जन्मदिन पर छात्रों से दीये जलवाने पर सियासत

कांग्रेस ने जताई आपत्ति, साव बोले- जनता का प्यार देखकर कांग्रेस के दिल जल रहे

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। छात्रों से दीप जलवाने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था में राजनीतिक प्रचार से जोड़ने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार और भाजपा पर सवाल उठाए।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस ने पोस्ट में सवाल किया कि “बेटियां स्कूल पढ़ें या सरकार का प्रचार करें?” कांग्रेस ने यह भी पूछा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता क्या खत्म हो गए हैं, जो बच्चियों से दीये रखवाने की जरूरत पड़ रही है। कांग्रेस का आरोप है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के बजाय राजनीतिक आयोजन में शामिल किया जा रहा है।

कांग्रेस के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का जो प्यार और स्नेह दिखाई दे रहा है, उसे देखकर कांग्रेस के दिल जल रहे हैं। साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “टुकड़े-टुकड़े गैंग के भी दिल जल रहे हैं।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।ऐसे में छात्रों की भागीदारी को लेकर कांग्रेस के सवाल और भाजपा की ओर से आया पलटवार आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments