Homeदेश विदेशखाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे जा रहे श्रद्धालुओं की बस...

खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 8 की मौत, मची चीख पुकार

राजस्थान: कोटा भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस 15 फीट की ऊंचाई से खाई में जा गिरी। हादसे में 8 की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक,हादसे  में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। सभी मध्यप्रदेश के भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे। तभी राजस्थान के कोटा जिले में कराड़िया गांव के पास ये भयानक हादसा हो गया।
खबर लिखे जाने तक फ़िलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों को भी इलाज के लिए अस्पतालभेजवाया गया है।

आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ है, फिलहाल अभी असली वजह सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments