जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र के हरदी विशाल गांव के पास सड़क किनारे लगी रेलिंग से बाइक टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

