Homeमध्यप्रदेशगणेश पंडाल में पसरा मातम, करंट की चपेट में आए चार युवकों...

गणेश पंडाल में पसरा मातम, करंट की चपेट में आए चार युवकों की मौत

मंडला/नैनपुर। गणेश उत्सव की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब नैनपुर क्षेत्र के हीरपुर गांव में गणेश पंडाल में करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक देर रात गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद पंडाल में करीब आठ युवक सो रहे थे। इसी दौरान पंडाल में बिजली का करंट फैल गया और सो रहे युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। करंट किस वजह से पंडाल में फैला और बिजली व्यवस्था में क्या गड़बड़ी हुई, इसकी जांच की जा रही है।गणेश उत्सव के समापन के बाद सामने आए इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। चार युवकों की मौत से परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments