Homeछत्तीसगढ़GKV पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, दुर्ग के निजी कॉलेज से...

GKV पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, दुर्ग के निजी कॉलेज से लीक होने का शक

रायपुर, दुर्ग, कवर्धा और बिलासपुर में पुलिस की दबिश
व्हाट्सएप के जरिए छात्रों तक पहुंचा था प्रश्नपत्र
तकनीकी जांच और मोबाइल चैट के आधार पर कार्रवाई

रायपुर-इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय यानी IGKV के पेपर लीक मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ बड़ा खुलासा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक प्रश्नपत्र दुर्ग के एक निजी कॉलेज से लीक हुआ था और इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया। मामले की जांच में पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, कवर्धा और बिलासपुर में दबिश दी है। पुलिस तकनीकी जांच के साथ मोबाइल फोन और चैट की पड़ताल कर रही है।

इसी जांच के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले व्हाट्सएप पर पहुंचने की जानकारी सामने आई थी और परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments