Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

आज 13 अक्टूबर को नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाएगी. मां चंद्रघंटा के मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित है, जिसके कारण उन्हें यह नाम मिला. उनके दस हाथों में विभिन्न अस्त्र-शस्त्र दर्शाए गए हैं. मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस, आत्मविश्वास और निर्भयता का का भाव बढ़ता है. देवी का यह स्वरूप शक्ति और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है. इनकी उपासना से भय दूर करने और मन को मजबूत बनाने की प्रेरणा मिलती है. ज्योतिष में मां चंद्रघंटा का संबंध मंगल ग्रह से बताया गया है. मंगल कमजोर होने या मंगल दोष के मामले में भी इनकी पूजा से बड़ा लाभ मिलता है.

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा,

दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। बताया गया है कि कुलपति के अनुमोदन के बिना अधिकारों का प्रयोग करने के मामले को गंभीर अनियमितता माना गया है।जानकारी के अनुसार, कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर बिना कुलपति की स्वीकृति के अधिकारों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था। इसे प्रशासनिक प्रक्रिया और निर्धारित नियमों के विपरीत माना गया। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप निलंबित, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने रामगोपाल अग्रवाल की करीब 9.06 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की है। एजेंसी की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, अटैच की गई संपत्तियों में रायपुर के अनुपम नगर स्थित बंगला और कटोरा तालाब क्षेत्र में स्थित फ्लैट शामिल हैं।शराब घोटाले की जांच के दौरान ED ने कथित वित्तीय लेनदेन और नकदी की डिलीवरी से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की है। जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई कथित घोटाले से जुड़े वित्तीय पहलुओं की जांच के तहत की गई है।इस मामले में कथित अनियमितताओं, आर्थिक लेनदेन और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है। रामगोपाल अग्रवाल की संपत्ति अटैच किए जाने की कार्रवाई इसी जांच का हिस्सा बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रामगोपाल की 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

झांसी में कानपुर हाईवे से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक शख्स का शव करीब दो दिन तक हाईवे पर पड़ा रहा और सैकड़ोंउसके ऊपर से गुजरते रहे. लगातार वाहनों के रौंदने से शव सड़क पर चिपक गया. जब परिवार ने तलाश शुरू की, तो बेटे को घटनास्थल पर पिता की चप्पल और कपड़े दिखाई.दिए. इन्हीं के सहारे उसने अपने पिता की पहचान की. हालात ऐसे थे कि शव को सड़क से खुरचकर निकालना पड़ा. बाद में शव के टुकड़ों को एक छोटी गठरी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

दो दिन तक हाईवे पर पिता के शव को रौंदते रहे सैकड़ों वाहन

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद और परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने को लेकर जादू-टोना करने के संदेह में इस वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतकों का रिश्तेदार हेमंत कुमार सोनकर भी शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर को चौथना गांव में कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेंद्र सोनकर की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी। वहीं, घटना में कमला सोनकर की बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू की गई।

 जादू-टोना:मां-बेटे की हत्या, रिश्तेदार समेत तीन गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार रात को हुए 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। पहली घटना बगीचा थाना क्षेत्र के मैनी मोड़ की है, जहां हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दंपती और 16-17 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि बाइक नाबालिग बेटा चला रहा था। हादसे के बाद हाईवा का ड्राइवर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।वहीं, दूसरी घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर कछार के पास हुई, जहां 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 18 वर्षीय शिवनंदन नाग की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है।

जशपुर में 2 सड़क हादसों में माता पिता -बेटे सहित 4 की मौत
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments