तिल्दा-नेवरा-गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने और भय का माहौल पैदा करने वाले दो युवकों को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, गणेश पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम तुलसी के साईं धाम रोड और सिंचाई कॉलोनी तुलसी क्षेत्र में दो युवक धारदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थान पर घूम रहे हैं और राहगीरों को भयभीत कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG04-PT-3328 भी जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी साहिल ध्रुव उर्फ लक्की (18) पिता गैंदराम ध्रुव, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर तथा गणेश ध्रुव (19) पिता गौकरण ध्रुव, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें गणेश ध्रुव के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, लोगों में भय पैदा करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेग

