Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की...

बिलासपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर में चाकूबाजी की एक और गंभीर वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही हत्या के पीछे की वजह और पुरानी रंजिश से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद एक बार फिर राजधानी रायपुर से लेकर न्यायधानी बिलासपुर तक बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments