Homeछत्तीसगढ़बढ़व संगवारी की ओर से शासकीय शा.उ.मा.विद्यालय,देवरी में नि:शुल्क करियर काउंसलिंग

बढ़व संगवारी की ओर से शासकीय शा.उ.मा.विद्यालय,देवरी में नि:शुल्क करियर काउंसलिंग

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ पिछड़ा समाज के सामाजिक सरोकार बढ़व संगवारी की ओर से शनिवार को तिल्दा  ब्लॉक के शासकीय शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरी  में करियर काउंसलिंग (नि:शुल्क) कार्यक्रम हुआ।सुबह 10 से 12 बजे तक चले इस कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग के तहत साइकोमेट्री टेस्ट (स्वरुचि की जानकारी) तथा बढ़व संगवारी के विषय में जानकारी एवं प्रकाशित पुस्तक एवं ब्रोशर को शाला के प्राचार्य को सौंपा गया,
काउंसलिंग में कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।काउंसलिंग के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए सीए,सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु बघेल ने भारत के संविधान एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक शिवकुमार वर्मा जिन्हें शिक्षक-प्रशिक्षण में 30 वर्षों का अनुभव है उन्होंने “मेरे शब्द मेरा संसार” विषय पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रस्तुत की।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं उप संचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए डाक्टर मीरा बघेल ने किशोर-किशोरी के स्वास्थ्य एवं आहार प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।कार्यक्रम का संचालन करते हुए परगनिहा मैडम ने बताया कि यह संस्था अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्याथियों को उनकी अभिरुचि के अनुसार उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनकी शिक्षा हेतु पूरा खर्च उठाती है।छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी लोकेश वर्मा ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को बच्चों की अभिरुचि अनुसार कैरियर विकास हेतु समुचित जानकारियां उपलब्ध कराई।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज की ओर से अभिमन्यु वर्मा ने भाग लेते हुए इस काउंसलिंग को बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण बताया।इस अवसर पर स्कूल के प्रिसिपल एवं स्टाफ मेंबर का विशेष सहयोग रहा।प्राचार्य  संध्या वर्मा ने इस काउंसलिंग की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मांठ, किरना, सतभांवा,स्कुलो के 68 होनहार बच्चे शामिल हुए.
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक टापलाल कश्यप एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण योगदान रहा .
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments