Homeछत्तीसगढ़घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत, विरोध करने पर मारपीट और...

घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल .

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा में रहने वाली  एक युवती के घर में जबरन घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी होमेश गिरी गोस्वामी उर्फ होमू (25 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 8, शिक्षक कॉलोनी, तिल्दा-नेवरा, कथित रूप से युवती के घर में जबरन प्रवेश कर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और वहां से निकल गया।

घटना के बाद प्रार्थिया ने तिल्दा-नेवरा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 370/2026 दर्ज करते हुए धारा 331(3), 296, 74, 115(2) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी होमेश गिरी गोस्वामी उर्फ होमू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments