Homeछत्तीसगढ़आरोपी को पकड़ने गए आरक्षक को युवक ने जड़ा थप्पड़...

आरोपी को पकड़ने गए आरक्षक को युवक ने जड़ा थप्पड़…

कोरबा-छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक शराबी पुलिसकर्मी से भीड़ गया और,कॉलर पकड़कर मारा पुलिस कर्मी को  जोरदार थप्पड़ जड दिया उसके बाद भी वह चुप नही हुआ और पुलिस कर्मी को धमकी देकर गाली गलोज करते डायल-112 के वाहन में तोड़फोड़ भी कर दी। अब वीडियो सामने आया है जो शोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है । घटना हरदीबाजार थाना इलाके के ग्राम सिल्ली बोईदा की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार शाम को शराब के नशे में धुत अनिल नायक गांव वालों से गाली-गलौज कर विवाद कर रहा था तब ग्रामीणों से ने डायल-112 की टीम को फोन कर सूचना दी। जब टीम गांव पहुंची, तो युवक पुलिस वालों से ही उलझ गया। इतना ही नहीं युवक ने पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। जिससे वाहन के पीछे के कांच टूट गए।

जब आरक्षक जितेंद्र रात्रे ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने थप्पड़ जड़ते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आरक्षक ने भी उसकी पिटाई की। फिर लोगों की मदद से जबरन उसे वाहन में बैठाकर थाने ले जाया गया।

हरदीबाजार पुलिस ने आरोपी अनिल नायक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments