Thursday, January 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू:मोदी,कहा-कांग्रेस सत्ता के बंटवारे का...

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू:मोदी,कहा-कांग्रेस सत्ता के बंटवारे का एग्रीमेंट बनवाने वाली पार्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जहां सत्ता के लिए एग्रीमेंट होता है। कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं, उनमें भी बहुत गुस्सा है।

यह गुस्सा केवल पार्टी में नहीं, राज्य के आम लोगों में भी है। उन्हें लगता है कि जब पार्टी के भीतर इतना बड़ा धोखा, इतनी बड़ी वादाखिलाफी हो सकती है, तो जनता के साथ तो हर वादे की वादाखिलाफी होना तय है।

सोमवार को मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढाई-ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन पहले ढाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के पैसों का अंबार जमाकर लिया।

जब ढाई साल पूरा होने को आए, तो तिजोरी दिल्ली वालों के लिए खोल दी। इन्होंने दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया।

धानमंत्री मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

देश में गरीबी की वजह कांग्रेस
कांग्रेस ने 50 साल पुराना वादा पूरा नहीं किया। आजादी के बाद आज देश में कोई भी गरीब है उसके लिए गुनहगार है तो वो सिर्फ कांग्रेस। छत्तीसगढ़ से अगर कोई पलायन करने को मजबूर है तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। गरीबी हटाओ नारे के बाद भी लोग गरीब हैं। के में मोदी की सरकार बनी तो साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।

कांग्रेस भी समझ चुकी है चला चली की बेला
कांग्रेस सरकार अब बस कुछ दिन का खेला है। इसलिए इनके नेता झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। जिस कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ को लूटा है वो देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएंगे।

चुनाव हार रहे मुख्यमंत्री
दिल्ली के पत्रकार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद चुनाव हार रहे हैं। पहले ही ढाई साल में सीएम ने इतना लूटा कि लूट के पैसों से खजाना भर लिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया। सुपर सीएम और उनके चहेते अफसरों ने जो जुर्म किया है उसे लेकर लोगों में रोष है। उनके रिश्तेदारों ने जो कारोबार चलाया है, उसके कारण ये नौबत आ गई है कि मुख्यमंत्री का अब विधायक बनना मुश्किल हो गया है। हर घर में गुस्सा है।

चुनाव हार रहे मुख्यमंत्री
दिल्ली के पत्रकार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद चुनाव हार रहे हैं। पहले ही ढाई साल में सीएम ने इतना लूटा कि लूट के पैसों से खजाना भर लिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया। सुपर सीएम और उनके चहेते अफसरों ने जो जुर्म किया है उसे लेकर लोगों में रोष है। उनके रिश्तेदारों ने जो कारोबार चलाया है, उसके कारण ये नौबत आ गई है कि मुख्यमंत्री का अब विधायक बनना मुश्किल हो गया है। हर घर में गुस्सा है।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी।
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी।

कांग्रेस के ज्ञानियों को गणित का शौक चढ़ा
कांग्रेस के कुछ महाज्ञानियों को अचानक गणित का शौक हो गया। कांग्रेस के गणितबाज वो सवाल भी हल नहीं कर पाते जो पांचवी कक्षा का छात्र कर लेता है। ये छत्तीसगढ़ की जनता की समझ को कम आंकते हैं। इसलिए दिल्ली से आकर झूठी बातें करते हैं।

508 करोड़ में सीएम का कितना हिस्सा

  • महादेव सट्टा ऐप में 508 करोड़ों बंटने का आरोप है। जांच एजेंसियों के छापे में रुपयों के ढेर पकड़े गए। सीएम के करीबी जेल में बंद हैं। कांग्रेस के गणितबाजों को बताना होगा मुख्यमंत्री को इसमें कितना हिस्सा मिला है।
  • दिल्ली दरबार तक कितना हिस्सा मिला है। कांग्रेस में टिकट वितरण के खेल का तो ऑडियो चल रहा है। टिकट बेच कर कांग्रेस के नेताओं ने ऊपर कितने पैसे पहुंचाए हैं, इसका सच भी सामने आना चाहिए।

युवाओं और महिलाओं के साथ धोखा

  • दिन-रात एक कर परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं का सिलेक्शन नहीं हुआ लेकिन पीएससी में कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों का पीछे के दरवाजे से चयन हो गया। हमारी सरकार आएगी तो इसकी जांच कराएंगे।
  • कांग्रेस ने शराबबंदी के बहाने महिलाओं की आंखों में धूल झोंकी। लॉकडाउन में ब्लैक में शराब बेची। दो हजार करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। कांग्रेस के नेताओं ने शराब घोटाले पर मुंह पर ताला लगा कर बैठ गए हैं। कांग्रेस नेताओं के पास महिलाओं के इन सवालों का जवाब नहीं है।

डबल इंजन की सरकार से विकास में आएगी तेजी
मैं आपको 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है उसका निमंत्रण देने आया हूं। केंद्र और राज्य की सरकार से डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास में तेजी आएगी। मोदी की गारंटी है जो भी वादे हैं उसे पूरा करके दिखाएंगे।

कांग्रेस को मोदी की जाति से भी नफरत

  • कांग्रेस को मोदी से इतनी नफरत है कि मोदी के बहाने पूरे ओबीसी समाज को गाली दे रही है। कांग्रेस ने ओबीसी समाज को जो गालियां दी है उसके लिए अदालत के कहने के बाद भी माफी मांगने को तैयार नहीं है। ओबीसी समाज के प्रति नफरत का ये उदाहरण है।
  • कांग्रेस मेरे खिलाफ अदालत में गए हैं। लेकिन में ये पवित्र काम करता रहूंगा। कोरोना के समय गरीब का चूल्हा बूझने नहीं दिया। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनाने में फर्जीवाड़ा किया गया है। भाजपा की सरकार आते ही इस पर कार्रवाई होगी। मोदी ने हर गरीब को राशन, मुफ्त चावल और आवास देने की गारंटी दी थी। अगले और पांच सालों तक मुफ्त चावल मिलता रहेगा।
मोदी बोले- छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिलने वाली है।
मोदी बोले- छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिलने वाली है।

कांग्रेस का एकमात्र मकसद छत्तीसगढ़ को लूटो
भाजपा की सरकार आएगी तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हर गरीब का एक सपना होता है कि उसका अपना घर हो। पिछले चार साल में भाजपा ने देशभर में 4 करोड़ घरा बनाकर गरीबों को दिए हैं। छत्तीसगढ़ में भी जब तक भाजपा की सरकार थी तब काम बराबर चलता था। 10 लाख से अधिक आवास बनाए थे। जैसे ही कांग्रेस की सरकार आई उन्होंने गरीबों के आवास की योजना में रुकावट शुरू कर दी।

508 के बारे में दुनिया को पता चल गया
मोबाइल पर 508 सर्च करने पर तुरंत बोलेगा महादेव सट्टेबाजी घोटाला। पूरे छत्तीसगढ़ को मालूम है जो गोबर में से भी खा जाता तो वो कुछ छोड़ेगा क्या। कांग्रेस ने पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव पर आंच डालने का काम किया है।

मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का गज माला से स्वागत किया गया।
मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का गज माला से स्वागत किया गया।
महासमुंद की सभा में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए भाजपा नेता।
महासमुंद की सभा में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए भाजपा नेता।
मुंगेली की सभा में मौजूद पीएम मोदी और उनके साथ धरमलाल कौशिक।
मुंगेली की सभा में मौजूद पीएम मोदी और उनके साथ धरमलाल कौशिक।
मोदी की सभा में भाजपा नेता भी मौजूद।
मोदी की सभा में भाजपा नेता भी मौजूद।
मोदी को सुनने आई लोगों की भीड़।
मोदी को सुनने आई लोगों की भीड़।
मुंगेली में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री।
मुंगेली में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री।
महासमुंद की सभा में भाजपा नेताओं के साथ बैठे पीएम मोदी।
महासमुंद की सभा में भाजपा नेताओं के साथ बैठे पीएम मोदी।
महासमुंद में मोदी बोले- 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनेगी।
महासमुंद में मोदी बोले- 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनेगी।
मोदी बोले- छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है।
मोदी बोले- छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments