बिलासपुर। शहर के चांदनी चौक इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर की दबंगई से राहगीरों में दहशत फैल गई। हाथ में लोहे की रॉड लेकर सड़क पर निकले बदमाश ने राह चलते लोगों को मारने के लिए दौड़ाया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सड़क पर खुलेआम लोहे की रॉड लहराकर लोगों को डराने और मारने के लिए दौड़ाने की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बदमाश काफी देर तक फिल्मी स्टाइल में रॉड लहराकर लोगों को डराने और मारने के लिए दौड़ाता रहा ,लेकिन कोई सामने नही आया कुछ लोग दूर से बदामाश का वीडियो न्नाते रहे ..

