बिलासपुर। इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। गर्ल्स हॉस्टल के पास बदमाशों ने पटाखे जलाकर फेंके और पत्थरबाजी कर खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। देर रात हुई इस घटना से छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
हॉस्टल के आसपास हुई इस घटना ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राओं के आवासीय परिसर के नजदीक इस तरह की हरकत से अभिभावकों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। अब सवाल यह है कि देर रात हॉस्टल के पास हुड़दंग मचाने वाले कौन थे और कॉलेज प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था कितनी मुस्तैद थी?
घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई और कॉलेज प्रबंधन के आधिकारिक बयान की पुष्टि होना अभी बाकी है।अब सवाल यह उठता है की गर्ल्स हॉस्टल के पास इतनी देर रात असामाजिक तत्व कैसे पहुंचे? छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार कौन?

