Homeदेश विदेशग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत,...

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी में किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी। इसके बाद परिवार के पांचों सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फूड पॉइजनिंग की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिवार के पांचों लोगों की मौत के पीछे फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। केवल मैगी या चाय के सेवन को मौत का कारण मानना भी जल्दबाजी होगी। मौत के पीछे किसी अन्य कारण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों से ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments