Homeछत्तीसगढ़हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी, बस एजेंटों से मारपीट का वीडियो वायरल

हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी, बस एजेंटों से मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर ;छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बस में सवारी बैठाने को लेकर रंगदारी मांगने और मारपीट का मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर तारण निर्मलकर ने अपने साथियों के साथ बस एजेंटों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्रियों के सामने बस रोककर एजेंट की पिटाई करते हुए आरोपी नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शरद कश्यप और सैफी गौरी बस एजेंट का काम करते हैं। 6 अक्टूबर की रात दोनों सीपत चौक के पास बस में सवारी बैठाने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान तिफरा निवासी तारण निर्मलकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और रंगदारी की मांग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

आदतन अपराधी

पीड़ितों का आरोप है कि रंगदारी देने से मना करने पर उन्हें दोबारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई। बस में सवार एक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ितों ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पुलिस ने सामान्य धाराओं में कार्रवाई की। वहीं थाना प्रभारी प्रदीप आर्य का कहना है कि रंगदारी मांगने और मारपीट की शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

आरोप है कि तारण निर्मलकर हाईटेक बस स्टैंड क्षेत्र में सक्रिय रहता है और बस ऑपरेटरों तथा एजेंटों से रंगदारी वसूलने का दबाव बनाता है। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट, गुंडागर्दी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments