Homeछत्तीसगढ़सूरजपुर: पति की जमानत कराने का झांसा देकर महिला से डेढ़ लाख...

सूरजपुर: पति की जमानत कराने का झांसा देकर महिला से डेढ़ लाख की ठगी का आरोप

सूरजपुर। पति की जमानत कराने का झांसा देकर एक महिला से 1 लाख 50 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का पति एक मामले में जेल में बंद है। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को उसके पति की जमानत कराने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में उससे रकम ले ली।

महिला के अनुसार, जमानत कराने के नाम पर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए, लेकिन इसके बाद भी उसके पति की जमानत नहीं हो सकी। महिला ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो कथित तौर पर उसे टालमटोल किया जाने लगा। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

महिला ने दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस द्वारा महिला की शिकायत और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments