बिलासपुर से सामने आए इन वायरल वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं… आखिर सार्वजनिक जगहों पर कानून का डर कहां है?
एक वीडियो में एक युवती के हाथ में सिगरेट है… धुएं के साथ दूसरे हाथ में चाकू लहराता नजर आ रहा है।
दूसरी तस्वीर सड़क किनारे बैठकर शराब पीने के दावे वाली है… और इससे ठीक दो दिन पहले बीच सड़क युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
सवाल सिर्फ इन वीडियो का नहीं है… सवाल है कि हमारे शहरों की सड़कों पर कानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा को लेकर आखिर स्थिति किस दिशा में जा रही है?
हालांकि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। लेकिन लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो ने बिलासपुर में जरूर चिंता बढ़ा दी

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अलग-अलग वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।
पहले वीडियो में एक युवती एक हाथ में सिगरेट और दूसरे हाथ में चाकू लेकर कैमरे के सामने नजर आ रही है। युवती चाकू को लहराती हुई दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही युवती का नाम तान्या अली है। हालांकि इस दावे और वीडियो की तारीख की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो इंस्टाग्राम के एक हैंडल की स्टोरी पर पोस्ट किया गया था। वीडियो कब का है और इसे किसने रिकॉर्ड किया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
लेकिन मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि महज दो दिन पहले बिलासपुर में युवतियों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
गणेशोत्सव के दौरान कुदुदंड पुल के पास पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवतियों ने एक युवती से कथित तौर पर मारपीट की थी। वायरल वीडियो में युवती के साथ लात-घूंसों से मारपीट और बाल खींचते हुए दिखाई दिया था।

वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों की पहचान की और उन्हें थाने बुलाया। पुलिस के मुताबिक तीनों ने माफी मांगी। उन्हें दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी गई और थाने में कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई गई।
इसी बीच बिलासपुर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दो युवतियों के सड़क किनारे बैठकर शराब पिटे दिख रही है। वीडियो में दो स्कूटी भी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा है कि यह वीडियो देर रात अग्रसेन चौक से सीएमडी चौक जाने वाले मार्ग का है।अगर वीडियो और इससे जुड़े दावे सही पाए जाते हैं तो सार्वजनिक स्थान पर इस तरह शराब पीने का मामला भी पुलिस जांच का विषय बनता है।

“तीन वीडियो… तीन अलग तस्वीरें… लेकिन सवाल एक ही—सार्वजनिक जगहों पर कानून और सामाजिक जिम्मेदारी की सीमा आखिर कहां खत्म हो रही है?..चाकू लहराने वाला वीडियो हो, सड़क पर कथित शराबखोरी हो या फिर बीच सड़क मारपीट… सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल कर देना किसी भी घटना को सही नहीं ठहरा सकता।
फिलहाल इन वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी।
किसने क्या किया, वीडियो कब का है और इसके पीछे पूरी कहानी क्या है—इन तमाम सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
लेकिन बिलासपुर की इन घटनाओं ने एक गंभीर सवाल जरूर छोड़ दिया है—क्या हमारी सड़कों पर कानून का खौफ और सामाजिक जिम्मेदारी, दोनों कमजोर पड़ते जा रहे हैं?
कैमरे में कैद तस्वीरें तो सामने आ गईं… अब निगाह पुलिस की जांच और कार्रवाई पर है।”

