Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली में CISF कैंप में एक जवान ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें चार जवानों की मौत हो गई. घटना की वजह और परिस्थितियों का पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच जारी है. CISF हेडक्वार्टर ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं और डीजी CISF पूरी घटना की शुरुआती तौर पर इस घटना को Fratricide (आपसी गोलीबारी) के रूप में देखा जा रहा था. हालांकि, फायरिंग की वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियों का अभी तक पतानहीं चल पाया है. कठुआ ज़िला पुलिस की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. चार मृतकों में CISF के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं.अधिकारियों ने बताया कि कठुआ में सेवा-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट यूनिट में किसी बात को लेकर CISF जवानों के बीच बहस हो गई. इसी दौरान 2009 बैच के एक

J-K: कठुआ में जवान ने साथियों पर गोली चलाई, 4 की मौत

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी (25) सुसाइड मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस प्रशासन जताई गई आशंकाओं और मामले के सभी कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रहा है.मामले में क्षेत्राधिकारी (CO) वृंदावन संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या से जुड़ा है. सीसीटीवी फुटेज की शुरुआती जांच से यह साफ होता है कि दीपक लोधी ने छत से कूदकर सुसाइड किया है. हालांकि, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ उनके साथियों.से पूछताछ कर हर एंगल को खंगाल रही है

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गुप्तांग कटा सिर में फ्रैक्चर

बैकुंठपुर। पोड़ी-बचरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कवरपारा में खेत से मिले गौवंश के अवशेष के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को पोड़ी गांव के कवरपारा स्थित खेत में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कुल्हाड़ी और चाकू भी जब्त किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बैकुंठपुर: गौहत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने  अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शराब की आदी थी और अक्सर घर से बाहर चली जाती थी।इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में बॉयफ्रेंड ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह खाना बनाने लगा।खाना खाने के बाद उसने देखा कि गर्लफ्रेंड के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उसने शव को सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया और भाग निकला, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र का है।

गर्लफ्रेंड के शराब पीने से परेशान था, इसलिए मार डाला

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में फर्जी वोटिंग और ID हैकिंग के आरोप सामने आए हैं। कई प्रत्याशियों और समर्थकों ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की है। शिकायत में ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और तकनीकी तरीके की जानकारी सामने आई है, जिनके जरिए वर्चुअल मोबाइल नंबर लेकर OTP हासिल किया जा सकता है।आरोप है कि इसी तरह के नंबरों का इस्तेमाल फर्जी ID बनाने और वोटिंग के लिए किया जा रहा है। युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन है और एक मतदाता को 6 पदों के प्रत्याशियों के लिए वोट करना है। ऐसे में एक फर्जी ID से कई पदों के वोट प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।हालांकि, कितनी फर्जी ID बनाई गई और कितने वोट प्रभावित हुए, यह चुनावी ऐप के टेक्निकल डेटा की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बता दें कि यूथ कांग्रेस का ऑनलाइन मतदान 30 अगस्त से मंगलवार 29 सितंबर तक होना था ।

युवा-कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग?, ऐप से बन गई ID
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments