रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक रविवार रात प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की मौजूदगी में हुई। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह भगत का छत्तीसगढ़ का पहला दौरा है। बैठक में विधायकों से परिचय के साथ प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक के बाद सुखदेव भगत ने बताया कि प्रदेश में बिजली बिल के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर भी आगे की रणनीति पर बातचीत हुई।कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की है। सुखदेव भगत भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध मार्च निकालेंगे।सुखदेव भगत के दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई बैठकें भी प्रस्तावित हैं।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, बिजली बिल और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर बनी रणनीति
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए। जवाब में भारत ने 41.4 ओवर में 2 विकेट पर 300 रन बनाकर मैच जीत लिया।इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत के हीरो विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल रहे। विराट कोहली ने 88 बॉल पर नाबाद 139 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 9 सिक्स लगाए। कोहली ने वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक लगाया।कोहली वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 303 पारियों के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।कप्तान शुभमन गिल ने वनडे करियर का 10वां शतक लगाया। उन्होंने 108 बॉल पर 110 रन की पारी खेली। गिल ने 13 चौके और एक सिक्स लगाया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

कोहली-गिल के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच सड़क एक युवती को पीटने वाली 3 लड़कियों ने माफी मांगी। थाने में तीनों युवतियों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई। पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी।दरअसल, पुरानी रंजिश को लेकर तीनों ने एक युवती को लात-घूंसों से पीटा और उसके बाल खींचे थे। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुदुदंड पुल के पास का है। वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, मारपीट की घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान हुई। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया गया।
युवती को पीटने वाली लड़कियों ने कान पकड़कर SORRY कहा
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ है। रविवार को नेशनल हाईवे के पास टिकरापारा स्थित घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। हिंदू संगठन ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सभा का विरोध किया और नारेबाजी की।कुछ देर बाद भीम आर्मी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि कोई भी व्यक्ति मंदिर, मस्जिद या चर्च कहीं भी जा सकता है। इसके लिए धर्म परिवर्तन करने या किसी के परमिशन की जरूरत नहीं है। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।दरअसल, धमतरी के टिकरापारा इलाके में नेशनल हाईवे के पास रविवार को एक घर में प्रार्थना सभा हो रही थी। जहां करीब 30 से 40 लोग मौजूद थे। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता घर के बाहर पहुंच गए और विरोध करने लगे।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और महापौर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया गया।
प्रार्थना सभा का विरोध, हिंदू संगठन और भीम आर्मी भिड़े:धक्का-मुक्की हुई;
छत्तीसगढ़ में 2 दिन की बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। धमतरी जिले के नारी गांव में महानदी किनारे स्थित शराब दुकान में बाढ़ का पानी घुस आया, जिससे दुकान में रखी शराब की बोतलें तेज बहाव में बह गईं। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण नदी किनारे बने ब्रिज पर पहुंच गए।लोगों ने सब्जी रखने वाले कैरेट और मछली पकड़ने वाले जाल को रस्सी से बांधकर नदी में फेंका और बहती बोतलें निकालते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में मछुआरे ये कहते नजर आए कि, जाल में मछली नहीं दारू फंस रहा है। नदी में बही बोतलें देशी शराब बताई जा रही हैं। कितनी बोतलें बहीं, इसका आकलन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़- बाढ़ में बही शराब की बोतलें लूटने का
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बाढ़ के प्रकोप से स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। बाढ़ से घिरे इलाकों में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। रविवार सुबह तक प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 805 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही बेघर हुए करीब पांच हजार लोगों ने जिले में स्थापित 42 राहत शिविरों में शरण ली है। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की जान बचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता बनी हुई है।बाढ़ के कारण डोंगाघाट क्षेत्र जलमग्न हो गया है और वहां कई लोग पानी के बीच फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने डोंगाघाट में हवाई रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सेना के हेलीकॉप्टर ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का कार्य संभाला। शुरुआती चरण में हेलीकॉप्टर की मदद से 10 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद भी डोंगाघाट सहित आसपास के प्रभावित इलाकों में फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान लगातार जारी रखा गया है।
बस्तर में बाढ़…: सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान
भिलाई शहर में चंद्रा मौर्या टॉकीज के पास अनोखी घटना के कारण 500 से अधिक घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटौती की सामान्य वजहों जैसे तकनीकी खराबी, तार टूटने या उपकरणों में गड़बड़ी से इतर इस बार एक सांप बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण बना। 11 केवी बिजली लाइन के खंभे पर लगे डीओ यूनिट के बीच लगभग पांच फीट लंबा सांप फंस गया था। करंट की चपेट में आने से सांप की मौके पर ही मौत हो गई। इस वजह से पूरी लाइन में गंभीर फॉल्ट आ गया और आसपास के रिहायशी इलाकों के साथ-साथ व्यावसायिक परिसरों में घंटों अंधेरा छाया रहा।मशक्कत के बाद भी जब सामान्य जांच से फॉल्ट का सही कारण समझ नहीं आया, तो कर्मचारियों ने लाइन की फुट पेट्रोलिंग शुरू कर दी। इस प्रक्रिया के तहत बिजली कर्मियों ने लाइन से जुड़े प्रत्येक खंभे और उपकरण को बारीकी से देखा। इसी दौरान एक डीपी पोल पर लगे डीओ यूनिट के पास कर्मचारियों को कुछ असामान्य नजर आया। कर्मचारियों ने ध्यान से देखा तो डीओ यूनिट के बीच करीब पांच फीट लंबा सांप फंसा हुआ दिखा। करंट लगने के कारण सांप की मौत हो चुकी थी और उसका शरीर वहीं लटका हुआ था। तब जाकर कर्मचारियों को बिजली फॉल्ट की वास्तविक वजह समझ आई।

