Homeछत्तीसगढ़शहर की विभिन्न मांगों को लेकर रानी सौरभ जैन ने मंत्री टंकराम...

शहर की विभिन्न मांगों को लेकर रानी सौरभ जैन ने मंत्री टंकराम वर्मा से की मुलाकात

तिल्दा-नेवरा। शहर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन ने तिल्दा-नेवरा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर मंत्री के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।

मुलाकात के दौरान सासाहोली हाई स्कूल में बाउंड्रीवॉल निर्माण, वार्ड क्रमांक 21 में प्रस्तावित एवं आवश्यक विकास कार्यों सहित तिल्दा-नेवरा शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय मंत्री के समक्ष रखे गए। रानी जैन ने क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं और नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए उनके निराकरण की दिशा में पहल का आग्रह किया।
इसके साथ ही आगामी दिनों में क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विषयों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सासाहोली हाई स्कूल के नाम परिवर्तन से संबंधित विषय को भी रानी जैन ने मंत्री के समक्ष रखा और इस संबंध में आवश्यक पहल की मांग की।

रानी जैन ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनभावनाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यों में मंत्री टंकराम वर्मा का मार्गदर्शन एवं सहयोग क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।मुलाकात के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments