रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया गया है कि आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। इस दौरान बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर वहां से भाग निकली।
इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

