रायपुर। राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में नगर निगम ने कथित अवैध एवं नियमों के विपरीत निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को निगम की टीम बुलडोजर और अमले के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में निगम अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद है।
नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जद में आने वाले करीब 40 मकानों को पहले नोटिस जारी किए जाने की जानकारी है। नोटिस के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत निगम की टीम अब मौके पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई।
रावतपुरा फेस-2 में निर्माण को लेकर इससे पहले भी नगर निगम की कार्रवाई सामने आ चुकी है। अगस्त में जोन-6 क्षेत्र में करीब 113 निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई थी। निगम ने संबंधित निर्माणकर्ताओं को निर्माण रोकने और नियमानुसार जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। �
आज की कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। पुलिस की मौजूदगी में निगम का अमला कार्रवाई कर रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है

