Homeछत्तीसगढ़आशीर्वाद का दीया' जलाकर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना,17 सितंबर को...

आशीर्वाद का दीया’ जलाकर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना,17 सितंबर को जिलेभर में होगा ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम, 

तिल्दा नेवरा -सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर को आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी उत्साह नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को समर्पित इस अभियान को जिलेभर में व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के मंत्री आशीर्वाद का दीया अभियान जिला सह प्रभारी विकास कोटवानी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल दीप जलाना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के आशीर्वाद, शुभकामना और जनभागीदारी की भावना को एक साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं और इस आयोजन को जन-अभियान का स्वरूप देने में जुटे हैं।

कोटवानी ने कहा कि कल 17 सितंबर को हर घर में एक दीया  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ जलाया जाए, यही इस अभियान का मूल भाव है। उन्होंने बताया कि वे आरंग, मंदिर हसौद, खरोरा, धरसीवा और तिल्दा सहित रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से संपर्क कर उन्हें अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक है। कई लोग स्वयं आगे आकर प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और सुशासन की भावना को मजबूत करने का अवसर है।
विकास कोटवानी ने कहा, “यह दीया  सिर्फ एक दीया नहीं होगा, बल्कि उन करोड़ों परिवारों की उम्मीद, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक होगा, जिन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। जब किसी गरीब परिवार को पक्का मकान मिलता है, जब किसी परिवार को सम्मान और सुरक्षा का एहसास होता है, तो उसके जीवन में आया यह बदलाव भी इस दीप के उजाले का हिस्सा है। 17 सितंबर को हम इसी विश्वास और आशीर्वाद को एक साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संवाद भी किया जाएगा। लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे कि पक्का मकान मिलने के बाद उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व किस तरह बढ़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं से लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और इन परिवारों की भागीदारी इस अभियान को और सार्थक बनाएगी।

भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग भी पुरे जिले में कार्यक्रम की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भाजपा रायपुर जिले के दोनों  महामंत्री उपाध्यक्ष शिव शंकर वर्मा जिला कोषाध्यक्ष एवं तिल्दा भाजपा के प्रभारी अरविंद ठाकुर के अलावा  भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेश अग्रवाल, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला सह प्रभारी लख्मीचंद नागवानी तथा भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता दीपक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

विकास कोटवानी ने बताया तिल्दा में 25 हजार से अधिक दिया रोशन होगे जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रत्येक परिवार अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर इस जन-अभियान में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि जब हजारों-लाखों घरों में एक साथ दीप जलेगा तो यह सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के संकल्प का संदेश पूरे समाज तक पहुंचेगा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments