Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया और उसे अपनी बहनों को भेजा। वीडियो में कहा कि बेइज्जत होकर नहीं जी सकती। इसके अलावा कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिखा मिला है।इसमें उसने अपनी बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और अपनी मौत के लिए उसे जिम्मेदार बताया है। महिला ने दीवार पर सुसाइड नोट में लिखा- पूर्णिमा और उसकी मायके वाले मेरी मौत का कारण है। मेरे पति का कोई हाथ नहीं है। मेरे बच्चे को मेरे पति के हाथ सौंप कर जा रही हूं। कोरोना के समय पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की थी। पहले पति से उसके 2 बच्चे हैं। वहीं दूसरे पति के भी 2 बेटे हैं और उनकी शादी हो चुकी है। सास, बेटे और बहू के बीच आए दिन झगड़ा होता था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

महिला ने फांसी लगाने से पहले बहनों को भेजा VIDEO

बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा लॉज में एक ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शव बरामद किया।मृतक की पहचान प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में मृतक ने डिप्रेशन में होने का जिक्र करते हुए परिवार से माफी मांगी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन परिस्थितियों में प्रदीप ने यह कदम उठाया।

बिलासपुर में ट्रांसपोर्टर ने लॉज के कमरे में लगाई फांसी, 

ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती बस में 4 अगस्त को 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया तो हड़कंप मचआरोप है कि नाबालिग के साथ बस में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक दरिंदगी होती रही. पीड़िता घर से नोएडा आने के लिए बस में सवार हुई थी और परी चौक, ग्रेटर नोएडा पर उतर गई. इसके बाद बस के कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी.आरोप है कि इसके बाद बस में मौजूद संदीप और कुलदीप नाम के आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और कश्मीरी गेट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई. उसने आरोपियों को पहचान लिया,

वो चीखती रही, रहम की भीख मांगती रही, वो दरिंदगी करते रहे

शाजापुर जिले में नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैदल जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना उकावता चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर भी जांच की जा रही है।

शाजापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेन परिचालन की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ी तकनीकी पहल की है। रेलवे में लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया।नए सिस्टम के जरिए अब रनिंग ट्रेनों की निगरानी लाइव की जा सकेगी। इसके साथ ही ट्रेन सिग्नलिंग की स्थिति पर भी वास्तविक समय में नजर रखी जा सकेगी। इससे ट्रेन परिचालन की निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।इस तकनीकी व्यवस्था के तहत बिलासपुर मंडल के 47 स्टेशनों की निगरानी की जाएगी। वहीं रायपुर मंडल के 12 स्टेशन भी इस सिस्टम से जोड़े गए हैं।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम से परिचालन से जुड़ी जानकारी तेजी से उपलब्ध होगी और किसी भीतरह की तकनीकी या परिचालन संबंधी स्थिति पर समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहल, लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरुआत

जशपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बगीचा विकासखंड के दनगरी क्षेत्र में दनगरी-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग का बड़ा हिस्सा बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है।सड़क बह जाने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हैं। बारिश के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, जिससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। सड़क बहने से लोगों को दैनिक जरूरतों के साथ-साथ अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए आने-जाने में दिक्कत हो रही है।स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है।

 बारिश से दनगरी-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग बहा, गांवों का संपर्क टूटा

दुर्ग जिले के सेमरिया गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कई ग्रामीण एक शव को कंधे पर लेकर कमर भर पानी और कीचड़ से भरे रास्ते से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश में बागडूमर से सेमरिया तक करीब 4 किलोमीटर रास्ते में जगह-जगह बड़े गड्ढे और पानी भर जाता है।श्मशान घाट तक पहुंचने वाले अंतिम डेढ़ किलोमीटर रास्ते की हालत सबसे ज्यादा खराब है। हाल ही में एक शव को श्मशान घाट ले जाने के दौरान करीब 30-40 ग्रामीणों को कंधा लगाना पड़ा। कीचड़ में कई लोग फिसले, जबकि कुछ ग्रामीण रास्ते में ही पीछे रह गए।सेमरिया गांव दुर्ग जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर और भिलाई स्टील प्लांट से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यह अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के धमधा जनपद पंचायत अंतर्गत बागडूमर ग्राम पंचायत का आश्रित गांव है।

कमर तक पानी में शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण,VIDEO
सरगुजा जिले की केवरी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने आमराय से पूर्ण शराबबंदी लागू करने का फैसला किया है। यह निर्णय आज 1 सितंबर से संपूर्ण पंचायत क्षेत्र में प्रभावी हो जाएगा। गांव की पंचायत और स्थानीय निवासियों ने एक बैठक करके शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर पूर्ण रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया। इस फैसले को प्रभावी ढंग से लागू करने के मकसद से ग्रामीणों ने 31 अगस्त तक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में महिलाओं की भागीदारी सबसे प्रमुख रूप से दिखाई दे रही है, जो घर-घर जाकर लोगों को शराब से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत कर रही हैं।पंचायत प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर शराबबंदी के नियमों की कड़ी निगरानी के लिए ग्राम सुधार समिति बनाई है।
 सरगुजा की केवरी पंचायत में आज से पूर्ण शराबबंदी लागू,

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments