भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को भिलाई में एक और बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने केके चंद्रवंशी के घर पर दबिश देकर तलाशी अभियान शुरू किया है।
बताया जा रहा है कि चंद्रवंशी का नाम शराब घोटाले से जुड़ी जांच में सामने आया था। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA हैं। यह कार्रवाई कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आई कड़ियों के आधार पर किए जाने की जानकारी मिल रही है।शराब घोटाले की जांच में ED पहले भी भिलाई समेत प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी कर चुकी है। एजेंसी की जांच में वर्ष 2019 से 2022 के बीच शराब कारोबार में कथित अवैध कमीशन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप सामने आए हैं। EOW/ACB की FIR में घोटाले से करीब 2,883 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का उल्लेख है।
वहीं, रामगोपाल अग्रवाल को ED ने अगस्त 2026 में शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। ED का आरोप है कि कथित सिंडिकेट से अपराध की कमाई का एक हिस्सा अग्रवाल तक पहुंचाया गया।

