Homeदेश विदेशपरी चौक से कश्मीरी गेट के बीच स्लीपर बस में छात्रा से...

परी चौक से कश्मीरी गेट के बीच स्लीपर बस में छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली;स्लीपर बस में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. और स्लीपर बस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है.

नोएडा में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, छात्रा अपने घरवालों से नाराज़ होकर घर से निकली थी. वह अपने चचेरे भाई के घर जा रही थी, जो नोएडा में रहता है. भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई. इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी. छात्रा ने बस को रोका. ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बताया कि बस नोएडा सेक्टर 63 की ओर जा रही है और उसे बस में बैठा लिया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बस के कुछ दूर जाने के बाद ही कंडक्टरने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा के साथ गैंगरेप.किया

.वारदात के बाद आरोपी छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर वहां से फौरन फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करलिया है और मामले की जांच कर रही है.

छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर बस में खराबी आने के बाद उसे सूरजपुर की वर्कशॉप में ठीक कराने के लिए ले गए थे. रिपेयरिंग के बाद वे खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे. इस दौरान परी चौक पर उन्हें छात्रा दिखी. बस नोएडा सेक्टर 63 की ओर जा रही है, ऐसा कहकर उन्होंने छात्रा को बस में बैठाया.

बस में उन्होंने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. स्लीपर बस में पर्दे लगे हुए थे, जिसके कारण किसी को पता नहीं चला कि बस के अंदर क्या हो रहा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की बस पार्किंग से गिरफ्तार किया. और स्लीपर बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments