रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में नाम सामने आने के बाद विदेश में रह रहे सौरभ चंद्राकर ने सुरक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि सौरभ ने जेल में अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए परिवार और गवाहों की सुरक्षा की भी गारंटी मांगी है।
सौरभ की ओर से कथित तौर पर कहा गया है कि यदि उसे पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है तो वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। उसने मामले से जुड़े कुछ नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स से जान का खतरा होने की आशंका भी जताई है।
महादेव एप मामले की जांच लंबे समय से विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा रही है। सौरभ चंद्राकर इस मामले में प्रमुख आरोपियों में शामिल है। सुरक्षा की मांग और जांच में सहयोग की पेशकश के बाद मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर बनी हुई है।

