Homeछत्तीसगढ़डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प,...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा महिला मोर्चा ने दिया डिजिटल प्रशिक्षण

तिल्दा रायपुर-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा गुरुवार को तिल्दा स्थित भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं डिजिटल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला, मंडल एवं बूथ स्तर की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और राष्ट्रसेवा व संगठन सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चन्द्रकांती वर्मा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

द्वितीय सत्र में डिजिटल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रभारी प्रीति परगनिहा, सह प्रभारी रेखा सोनकर, कार्यक्रम संयोजक भारती बागल तथा किरण सिंह ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। कार्यकर्ताओं से डिजिटल मंचों का जिम्मेदारी, सकारात्मकता एवं तथ्यपरकता के साथ उपयोग करने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा, जिला महामंत्री स्वाति वर्मा, जिला महामंत्री ओम कुमारी साहू, तिल्दा शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन, पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, जिला पंचायत सभापति शैल साहू सहित जिला, मंडल एवं बूथ स्तर की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वाति वर्मा ने किया। अंत में तिल्दा शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और सभी से संगठन के कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments