रायपुर-छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री आज से दो दिवसीय चिंतन शिविर में मंथन करेंगे। बेहतर प्रशासन, प्रभावी नीति निर्धारण और सुशासन के नए मॉडल पर मंत्रिमंडल के सदस्य देश के नामी विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रहे इस चिंतन शिविर से सरकार की कार्यशैली को नई दिशा और गति मिलेगी।
रायपुर में आज से मंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू हो गया है। चिंतन शिविर को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब मंत्री परिषद के सदस्यों के लिए इस तरह का शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ अलग-अलग विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। नीति निर्धारण, सुशासन, प्रशासनिक दक्षता और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत मंथन होगा, ताकि सरकार की योजनाओं और निर्णयों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
अरुण साव ने विश्वास जताया कि इस दो दिवसीय चिंतन शिविर से सभी मंत्रियों को नई सीख और नए अनुभव मिलेंगे, जिसका लाभ प्रदेश के विकास और बेहतर प्रशासन के रूप में जनता तक पहुंचेगा।

