महासमुंद -छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है…जहां जमीन बंटवारे के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया…छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को जिंदा जला दिया…इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है…ये खौफनाक घटना महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के आमगांव की है…जहां जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच पुराना विवाद चल रहा था…
मिली जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल की शाम बड़े भाई कृष्णकांत दुबे अपनी साथी के साथ गांव पहुंचे थे…घर में पहुंचते ही उन्होंने अपने छोटे भाई दौलत दुबे से जमीन के बंटवारे की बात की…इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया…बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने पहले डंडे से हमला किया, जिसके बाद छोटे भाई ने हंसिया से वार किया…
लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया…

छोटे भाई दौलत ने अपने बड़े भाई को धक्का देकर धान और महुआ रखने वाले कमरे में बंद कर दिया…इसके बाद आरोपी पेट्रोल से भरा जरीकेन और माचिस लेकर आया…और कमरे के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी…देखते ही देखते पूरा कमरा आग की लपटों में घिर गया…सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची…आग बुझाने के बाद जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का मंजर बेहद भयावह था…
कृष्णकांत दुबे बुरी तरह जल चुके थे और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी…फिलहाल पुलिस ने आरोपी दौलत दुबे के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।\
जमीन के विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया…अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर रिश्तों में इतनी दरार क्यों आ रही है…कैमरामैन नीरज के साथ …पूर्णिमा शुक्ला VCN टाइम्स बागबहरा

