जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के आरापुर गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक हिंसा की वारदात सामने आई है। खुशियों के माहौल में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है और हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है इस घटना में 3 से 4 आरोपी शामिल थे।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस जांच में जुट गई है घटनास्थल से जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शादी समारोह में हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

