Homeदेश विदेशप्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 20 से 25 लोग मलबे के नीचे...

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 20 से 25 लोग मलबे के नीचे दबे

प्रयागराज जिले के गंगापार में फाफामऊ एक कोल्ड स्टोर ढह गया, जिसमें 25 मजदूर दब गए हैं. मजदूरों को निकालने के लिए  जेसीबी से बचाव कार्य जारी है. .घटना के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर में क्षमता से अधिकसामान रखा हुआ था .

गंगापार में फाफामऊ क्षेत्र के चांदपुर गांव में गांव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब पूरा कोल्ड स्टोरेज भरभरा कर ढह गया. इससे अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. बताते हैं कि कोल्ड स्टोरेज में फिलहाल 20 से 25 लोग फंसे हैं.

जबकि करीब आधा दर्जन लोगों को राहत दल ने बाहर निकाला है. मौके पर पुलिस मौजूद है और लगातार राहत का काम चल रहा है. अभी किसी की मौत की सूचना नहीं है. कुछ लोगों ने घटना के बाद आक्रोश भी जताया है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments