कर्क और कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से होगा अच्छा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read
मेष 
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कुछ बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिससे आपको अत्यधिक थकान के कारण सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी समस्या भी हो सकती है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपने यदि साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की थी, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा, लेकिन यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस के कामों में ढील देने से बचना होगा और किसी को साझेदार बनाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी योग बनते दिख रहे हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपने संतान को कोई कार्य सौंपा है, तो उसे समय रहते पूरा अवश्य करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।
मिथुन 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं और छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे। आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद  में आपको शांत रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको लोगों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से आपका किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद भी हो सकता है। आपको किसी योजना में धन लगाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *