Homeछत्तीसगढ़AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग! होटल कारोबारी दीपक टंडन गिरफ्तार, फर्जी...

AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग! होटल कारोबारी दीपक टंडन गिरफ्तार, फर्जी खबरों से वसूली का आरोप

DSP कल्पना वर्मा विवाद से आया था सुर्खियों में, न्यूज पोर्टल की आड़ में लोगों को बदनाम कर वसूली करने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फर्जी खबरों के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। AI तकनीक से लोगों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो और खबरें तैयार करने तथा उन्हें न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर वायरल कर पैसे वसूलने के आरोप में होटल कारोबारी एवं न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को 6 नवंबर को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में कई आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिले हैं।

शिकायत के बाद खुला मामला

मामले में तिफरा के महाराणा प्रताप नगर निवासी मणीशंकर पांडेय ने 29 अक्टूबर को सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी तस्वीरों को AI की मदद से एडिट कर आपत्तिजनक और भ्रामक खबरें तैयार की गईं। इन्हें न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर प्रकाशित कर उनकी छवि खराब करने तथा ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई।

जांच में दीपक टंडन (46) की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। लोकेशन रायपुर में मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

DSP कल्पना वर्मा विवाद से भी जुड़ा नाम

दीपक टंडन इससे पहले तत्कालीन DSP कल्पना वर्मा पर लगाए गए आरोपों के कारण भी चर्चा में आया था। कारोबारी ने आरोप लगाया था कि DSP ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और करोड़ों रुपये, महंगी गाड़ी तथा कीमती गहने लिए थे।

वहीं, DSP कल्पना वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि टंडन ने सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें लेकर फर्जी चैट तैयार की थीं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही थी।

फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइलों से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। ब्लैकमेलिंग और कथित वसूली के इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments