Homeछत्तीसगढ़गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाके से हड़कंप, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी...

गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाके से हड़कंप, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी का दावा

वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी वाली पोस्ट वायरल, ‘गाजी-2’ एक्स अकाउंट से किया गया दावा; पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके की घटना और उससे जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। मामले में ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ नाम के संगठन की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, ‘गाजी-2’ नाम के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट साझा की गई है। इसमें वसुंधरा पुलिस चौकी को निशाना बनाने और उसे उड़ाने की धमकी दी गई है। पोस्ट में कथित तौर पर तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच एजेंसियां पोस्ट की सत्यता, इसे साझा करने वाले अकाउंट की पहचान और संगठन के दावे की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी हैं।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस संगठन की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की गई है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही धमाके और सोशल मीडिया पर किए गए दावे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments