छत्तीसगढ़

दाऊ सत्यनारायण अग्रवाल महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव, जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी: मंत्री टंकराम वर्मा

कार्यक्रम: प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को दिए पुरस्कार
कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रमों को दी रोचक प्रस्तुति

तिल्दा नेवरा-तिल्दा कोहका के दाऊ सत्यनारायण अग्रवाल महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उच्च शिक्षा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल. राम पंजवानी. नगर पालिका अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्र मुक्त कर  कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री टंक राम वर्मा के साथ मंच पर विराजित अतिथियों द्वारा मा सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत गणेश वंदना से हुई । उसके बाद एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया। रंगारंग कार्यक्रम की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ी नृत्य, देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी साथ ही छात्र-छात्राओं में ड्रामा, नाटक, प्रस्तुत करके समाज के लोगों को पर्यावरण पेड़ की अंधाधुंध कटाई, देशभक्ति की वीरता पर जोर देते लोगों को जागरूक किया ।

इसके पहले कार्यक्रम में पधारे मंत्री टंकराम वर्मा.महेश अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य स्वाती वर्मा व अन्य अतिथियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से फूल मालाओ से  स्वागत किया गया । इस मौके पर  मंत्री के समक्ष महाविद्यालय का प्रतिवेदन पढ़ा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने ज्ञान का उपयोग समाज व राष्ट्र निर्माण में करने का संदेश दिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button