Tuesday, February 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पहली बार एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल है। तीन बच्चों का जन्म रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। दो नवजात बच्चों की हालत पूरी तरह सामान्य है। सभी स्वस्थ हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है।हालांकि, तीसरे नवजात का वजन थोड़ा कम होने के कारण उसे बेहतर इलाज और विशेष निगरानी के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। रविवार (8 फरवरी) को पैदा हुए पहले नंबर की बच्चे 2KG, दूसरी 1.5KG और तीसरी का वजन 1.3KG है।ग्राम पंचायत चकदेही की रहने वाली महिला बसंती को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो परिजन उन्हें तुरंत  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पूरी सावधानी के साथ महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।

बलरामपुर में महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म

कांकेर जिले के नरहरपुर स्थित एक शराब दुकान के अहाते में एक भालू घुस आया और उत्पात मचाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान अहाते में सो रहे एक कर्मचारी की जान बाल-बाल बची। यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे की है। अहाते में एक कर्मचारी टेबल के पीछे सो रहा था, तभी अचानक भालू वहां आ गया। भालू ने अहाते में रखी मेजों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।भालू को देखकर कर्मचारी डर गया और चुपचाप लेटा रहा। भालू तोड़फोड़ में व्यस्त था, जिससे उसकी नजर टेबल के पास सो रहे व्यक्ति पर नहीं पड़ी। खाने-पीने का सामान न मिलने पर भालू कुछ देर बाद वहां से चला गया।भालू के जाने के बाद, डरा हुआ कर्मचारी टेबल के पीछे से सुरक्षित बाहर निकला।

कांकेर में शराब दुकान के अहाते में घुसा भालू…VIDEO

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने कस्टमर को जब स्पेशल सर्विस देने से मना किया, तो स्पा संचालक ने उसके 6 महीने की सैलरी रोक दी। 2 नेपाली मूल की महिलाएं शहर में स्पा सेंटर चला रही है। जहां अंबिकापुर की युवती काम करती थी।पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला संचालक ने उसे कस्टमर के बॉडी मसाज, थैरेपी, फेसियल जैसी सर्विस देने को कहा था। लेकिन बाद में स्पेशल सर्विस के नाम पर कस्टमर से सेक्स करने के लिए दबाव बनाने लगी। मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है। जांच में सामने आया है कि फैमिली सैलून के नाम पर महिलाएं स्पा सेंटर चला रही थी।पीड़िता युवती अंबिकापुर की रहने वाली है।उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई हैउन्होंने पुलिस को बताया दोनों महिलाए नेपाल मूल की रहने वाली है, लेकिन आधार कार्ड यहां का बनवाकर रह रही है।

नेपाली स्पा संचालकों ने कस्टमर से सेक्स करने कहा

धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के मुनाईकेरा गांव में एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर बवाल हो गया। मृतक जलसिंह नेताम, जो 15 साल पहले ईसाई धर्म अपना चुके थे,  कल उसकी मृत्यु हो गईका शव उनके परिजनों ने अपनी बाड़ी में दफनाया। जिससे आदिवासी समाज और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस मामले को लेकर आदिवासी समाज और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया है ।आक्रोशित लोग शव को बाहर निकाले की मांग करगुस्से में आकर  प्रदर्शन किया ।  जिससे गांव में माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। माहौल को शांत कराने में जुटी हुई है।

 धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर बवाल
छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए केंद्र तक शिकायत पहुंचाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्य सचिव विकासशील और लोक निर्माण विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह को पत्र लिखकर मुख्य अभियंता विजय कुमार भतपहरी के खिलाफ सीबीआई जांच कराने की मांग की है।अपने पत्र में ननकी राम कंवर ने दावा किया है कि विजय कुमार भतपहरी ने विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए चुनिंदा ठेकेदारों को नियमों के विरुद्ध लाभ पहुंचाया। आरोप है कि कमीशनखोरी और वित्तीय अनियमितताओं के चलते न केवल सरकारी खजाने को नुकसान हुआबल्कि शासन की छवि भी प्रभावित हुई।
भाजपा नेता कंवर का बड़ा हमला: PWD अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप,
राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में स्थित आबकारी भवन में बीती देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां आबकारी निगम का एक महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होता है। इस हादसे में विभाग की कई अहम फाइलें और दस्तावेज जलकर नष्ट होने की सूचना है ,बताया जा रहा है कि जिस अनुभाग में आग लगी, वहीं आज सोमवार से निगम के आय-व्यय से जुड़ा ऑडिट प्रस्तावित था। दिनभर ऑडिट की तैयारियों के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही रही, लेकिन रात में कार्यालय बंद होने के कुछ समय बाद आग भड़क उठी।।आग की शुरुआत तीसरी मंजिल पर स्थित ऑडिट से जुड़े कक्ष से हुई। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग रिकॉर्ड रूम को भारी नुकसान पहुंचा चुकी थी। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जल चुके थे।
ऑडिट से पहले आबकारी भवन में आग, तीसरी मंजिल के रिकॉर्ड खाक

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पीएम श्री स्कूल की म​हिला प्रिंसिपल को हटाने को लेकर पूरे स्टाफ ने डीईओ से शिकायत की है। स्टाफ ने प्रिंसिपल के व्यवहार और उनके काम करने के तरीके को लेकर नाराजगी जताई है और स्कूल से हटाने की मांग की है।इस शिकायत के बाद स्कूल की टीचरों के फिल्मी गाने पर रील बनाने का 2 वीडियो सामने आए हैं। टीचरों ने कहा कि नियम के खिलाफ निलंबित प्राचार्य वंदना पांडेय की फिर से पोस्टिंग हुई है, जिसका वे सभी खुलकर विरोध कर रही हैं। 5 फरवरी को वे कलेक्टोरेट भी गई थीं।टीचरों का कहना है कि शिकायत के बाद प्रिंसिपल इन वीडियो को वायरल करवा रही हैं। उन्होंने नियम के खिलाफ पदस्थापना आदेश को रद्द करने की मांग की है और यदि यह नहीं किया गया तो सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।

टीचर्स का ‘दामाद जी अंगना में पधारे’ गाने पर VIDEO

छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही गर्लफ्रेंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत में हो गई। वह लिव-इन पार्टनर के साथ शराब पी रही थी। इस दौरान उसके नाक से खून निकलने लगा। हालत बिगड़ने पर बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। गर्लफ्रेंड का नाम राजिंदर कौर (35साल है। वह लिव-इन पार्टनर राजा नाथ (नाग) के साथ सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में 3 साल से रह रही थी। राजिंदर शादीशुदा थी और उसके 2 बच्चे भी हैं। लेकिन वह पति और बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी।जांच में सामने आया है कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में अक्सर विवाद होता था। ऐसे में राजिंदर के परिजनों में हत्या की आशंका जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बॉयफ्रेंड संग बैठकर शराब पी, नाक से निकलने लगा खून
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments