Homeछत्तीसगढ़माना स्थित सीबीआई दफ्तर में हलचल तेज, थोड़ी देर में कोर्ट में...

माना स्थित सीबीआई दफ्तर में हलचल तेज, थोड़ी देर में कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

मेडिकल मुलाहजा पूरा, अदालत ले जाने की तैयारी लगभग पूरी; सीबीआई कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार कथित किंगपिन सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर के माना स्थित सीबीआई कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, थोड़ी देर में सौरभ चंद्राकर को अदालत में पेश किया जाएगा। उसे कोर्ट ले जाने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।

अदालत में पेशी से पहले सौरभ चंद्राकर का मुलाहजा यानी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उसे सीबीआई कार्यालय से अदालत ले जाने की तैयारी की जा रही है।

इधर, संभावित पेशी को देखते हुए माना स्थित सीबीआई कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीबीआई की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।

अब सबकी निगाहें अदालत में होने वाली पेशी पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई आगे की पूछताछ के लिए उसकी रिमांड की मांग कर सकती है। अदालत के फैसले के बाद जांच की अगली दिशा स्पष्ट होगी।

बता दे सौरभ चंद्राकर की 4 नवंबर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेशी निर्धारित है। दिल्ली की अदालत ने उसे 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड दी थी और मेडिकल परीक्षण पूरा होने की जानकारी भी अदालती आदेश में दर्ज है।

सौरभ चंद्राकर की पेशी तो आज हो जाएगी, लेकिन असली सवाल यही है कि पूछताछ में क्या उन सफेदपोश चेहरों और कथित संरक्षण देने वालों के नाम भी सामने आएंगे, जिनकी भूमिका को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं?

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments