Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हाथी मित्र दल ने हाथियों से कहा कि वे बीच रास्ते में ना खड़े होए, जंगल की तरफ चले जाए। ऐसा कहने के बाद हाथियों की दल जंगल की तरफ चला गया। मामला छाल रेंज के बोजिया परिसर का है।यहां 15 हाथियों की मौजूदगी थी। हाथियों का ग्रुप गड़ाइनबहरी औरानारा कच्चे रास्ते पर आ गया था, इसमें बेबी ऐलीफेंट भी शामिल थे। इस दौरान हाथी मित्र दल के सदस्य निगरानी के लिए पहुंचे।तभी उन्होंने हाथियों से जंगल जाने के लिए कहा और हाथी रास्ता छोड़कर जंगल की तरफ चले गए। इस तरह का वीडियो पहली बार सामने आया है। इसे लेकर एक्सपर्ट की कहना है कि हाथी भाषा नहीं इशारा समझते हैं। हाथी मित्र दल के लोगों को वे शांति से सुनते-समझते है।

करीब 15 हाथियों का दल जंगल के कच्चे रास्ते में पर खड़े थे। - Dainik Bhaskar
हाथी को कहा जंगल जाओ…और हाथी चले गए VIDEO

छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में कुछ दी पहले एक साथ 210 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। जिसके बाद से एक के बाद एक माओवा​दी संगठन को झटका मिल रहा है। इसी बीच एक बार फिर माओवादियों को एक बड़ा झटका लगा है। आज एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 50 नक्सली एक साथ आज सरेंडर कर दिया है। इनमें कई इनामी नक्सली भी शामिल है। जिन पर 60 लाख के इनाम घोषित है। सभी नक्सली आज CRPF और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 60 लाख से अधिक के इनामी नक्सली भी शामिल
मध्यप्रदेश में एक बार इश्क के नाम युवती के साथ धोखेबाजी का खेल सामने आया है। प्रेमी ने दुल्हन बनाने के सपने दिखाकर 6 महीने तक उसका शोषण किया है। उसके अश्लील नहाते वीडियो बनाए। जब उसने शादी की जिद की तो वीडियो युवती के रिश्तेदारों को वायरल कर बदनाम कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।दअरसल,इस  मोहब्बत के खेल में धोखेबाजी राजस्थान की 19 साल की युवती के साथ हुई है,आरोपी के साथ छह महीने पहले  नूराबाद  मुरैना  के धनेली  गांव निवासी गोविंद पाल से मुलाकात हुई थी। उसके बाद आए दिन उसका शोषण करता रहा। उसे उज्जैन, मथुरा, घुमाने ले गया। वहां भी उसका शोषण किया। युवती इन दिनों दिल्ली में नौकरी कर रही है। 
नहाते वक्त प्रेमिका को लड़के ने किया वीडियो कॉल,

बिलासपुर में राजनीतिक वर्चस्व और जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस का निष्कासित युवा नेता विश्वजीत अनंत ही मुख्य आरोपी निकला।एसएसपी रजनेश सिंह ने इसका खुलासा किया है। आरोपियों के पास से कुल 2 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 5 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, 13 खाली खोखे, 10 बुलेट और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।बता दें कि बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर फायरिंग का लाइव वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार एक शूटर गोलियां बरसा रहा है, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक बाइक से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है।

बिलासपुर में वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली…VIDEO
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 4 जिलों में  बुधवारके द्वरा  (EOW) ने DMF घोटाले के संदिग्धों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई । सुबह से शुरु हुई यह कार्रवाई शाम तक हुई .ईओडब्ल्यू द्वारा  रायपुर,राजनांदगांव,दुर्ग और धमतरी में कार्रवाई की है। रायपुर के पंचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में अशोक और अमित कोठारी के घर टीम के द्वरा रेड की गई । इनका कारोबार कृषि कच्चा माल, खाद्य पदार्थ से जुड़ा है।इसके अलावा राजनांदगांव में तीन कारोबारी कोल माइंस कारोबारी राधा कृष्ण अग्रवाल, मां गंगा इंटरप्राइजेज के संचालक ललित भंसाली, शिवम इंटरप्राइजेज के संचालक यश नाहाटा, रोमिल नाहाटा के ठिकानों पर पर रेड मारी गई ।जबकि धमतरी के कुरूद निवासी गवर्मेंट सप्लायर अभिषेक त्रिपाठी के घर पर दबिश दी गई थी .। तलाशी अभियान में डिजिटल साक्ष्य, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज के अलावा अनेक अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
 EOW की रेड खत्म, हाथ लगे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है नाबालिग ने राजीव नगर क्षेत्र के चाय दुकान में चोरी की थी। स्थानीय युवकों ने उससे चोरी के बारे में पूछताछ की और पीटने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है वह बार बार हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहा है, लेकिन उसकी पिटाई करने वालों ने उस पर जरा भी रहम नहीं किया।नाबालिग को चोरी की सजा देने के लिए पहले उसे बिजली के खंभे में बांधे। फिर बेल्ट से उसके पैरों में मारा। मुक्का मारकर नाबालिग का नाक भी फोड़ दिया गया जिससे खून बहने लगा। अब वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो करीब 2-3 दिन पुराना है।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दुकान में चोरी करने वाले नाबालिग की पिटाई,VIDEO

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मातर मड़ई की रात हुई एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में दामाद और ससुर हैं। पति को शक था कि उसकी पत्नी का युवक के साथ अवैध संबंध है। इसी शक में उसने ससुर के साथ मिलकर युवक को मार डाला। यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।घटना 25 अक्टूबर की रात की है। ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसका खून से लथपथ शव मातर मड़ई के कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला। गांव में मातर मड़ई का कार्यक्रम था। इसी रात हमलावरों ने युवक पर चाकू से 5 से ज्यादा वार किए थे। 2 वार दिल के पास थे।

पत्नी से अफेयर के शक में युवक को मार डाला

मां की ममता को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना ने जगदलपुर को भावुक कर दिया। एक मां ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास स्थित माता रुक्मिणी आश्रम के पीछे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची को फेंक दिया रोने की मासूम आवाज सुनकर ग्रामीणों के कदम रुक गए और उसी आवाज ने एक नन्हीं जान को मौत के मुंह से खींच निकाला।जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण मवेशी चराने के लिए आश्रम के पीछे जंगल की ओर गए थे। तभी उन्हें झाड़ियों के बीच से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण जब पास पहुंचे तो उन्होंने एक नवजात बच्ची को देखा। ग्रामीणों ने तुरंत उसे उठाकर कपड़े में लपेटा और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बच्ची को मेकाज अस्पताल (मेडिकल कॉलेज जगदलपुर) में भर्ती कराया,पुलिस द्वारा  सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

झाड़ियों में जिंदगी की चीख: नौ महीने कोख में पाला, पैदा होते ही फेंक दिया

 मध्यप्रदेश जबलपुर में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में जबलपुर के तीन रेस्टोरेंट कारोबारियों की मौत हो गई।हादसा जबलपुर-नागपुर NH में देवलापार के पास हुआ है। तीनों व्यापारी नागपुर से जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।पुलिसने  शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नेशनल हाइवे पर बस से कार टकराई:म.प्र.के तीन रेस्टोरेंट कारोबारियों की दर्दनाक मौत

रायपुरः छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरा होने पर राज्योत्सव को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन नवा रायपुर में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। पुलिस ने कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले व्हीआईपी एवं नागरिकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन तथा वाहनों की पार्किंग के लिए मार्ग व पार्किंग स्थल निर्धारित किया है।पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए प्रशासन की टीम ने सभी तरह की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की है।आम लोगों के लिए अलग रूट तय किया गया है। नागरिक अपने साथ शराब, सूखा नशीला पदार्थ, लाईटर, माचिस, फटाका, आदि ज्वलनशील पदार्थ, अन्य विस्फोटक पदार्थ, लाठी-डंडे, चाकू,-तलवार एवं आग्नेय ह

 राज्योत्सव में जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर, भूलकर भी ना ले जाए ये सामान,
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments